लन्दन की एक अदालत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच सलमान बट एवं आसिफ अली को मैच -
फिक्सिंग का आरोपी करार दिया है / ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में सलमान बट को लम्बी सजा
सुनाई जा सकती है /यह संपूर्ण खेल जगत को कलंकित करने वाली घटना है / यह बात पुरी तरह उभर कर
आई है कि क्रिकेट अब केवल खेल नहीं रह गया ,बल्कि इसने व्यापार का रूप ले लिया है /हमारे देश में
क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जैसी धनी संस्था शायद ही कोई और है / इस खेल और इससे जुड़े खिलाडियों पर जिस
बेदर्दी से रुपिया लुटाया जा रहा है ,वह भारत जैसे देश के लोगो को हतप्रभ कर देने वाला है / यही वजह
है कि मैच फिक्सिंग जैसी कई कुरुतियाँ इस खेल में पैठ जमाते जा रही है / अरविन्द केजरीवाल ,किरण
बेदी और बाबा रामदेव पर लगातार आर्थिक अनियमितताओं के मामले खोद-खोद कर निकालने वाली
सरकार को इस खेल में देश की जनता के पैसो का दुरूपयोग क्यों नहीं दिखता है ? आने वाले दिनों में
अगर सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाये तो निश्चित रूप से हमारे देश में भी कई सलमान बट
सामने आएंगे और तब हमारे सामने सिवाय लज्जित होने के कोई चारा नहीं बचेगा /
शिवा मोहंती पिथोरा
No comments:
Post a Comment