Monday, 31 October 2011

रोज हो रही बस्तर में बमबारी है सरकार
बड़े शान से राज्य में उत्सव जारी है सरकार 
    जाने कितने बेघर हो गए /
    कितने हुए अनाथ //
    युवा पत्नि बिलख रही है /
    छुट गया है साथ // 
उधर है मातम ,इधर राग-दरबारी है सरकार 
बड़े शान से राज्य में उत्सव जारी है सरकार 
       शिवा मोहंती पिथोरा 

Saturday, 29 October 2011

बिजली सरप्लस है ,
और अँधियारा छाया है /
सचमुच इस प्रदेश में ,
राम-राज्य आया है //
      शिवा मोहंती 

बिजली सरप्लस है ,
राम -राज्य आया है /
सचमुच इस प्रदेश में ,
राम-राज्य आया है //
      शिवा मोहंती 

Wednesday, 26 October 2011

es benoor didali me ......

ये कैसा रिवाज है ,
अंधियारे का राज है /
पंछी है सहमे-सहमे से ,
ऊपर उड़ता बाज है //
उपवन में सूनापन है ,और दर्द बहुत है माली में 
दीपक का संघर्ष व्यर्थ है ,इस बेनूर दीवाली  में //
    जहरीले परिवेश में
    जीवन बन गई लाश ,
    हरियाली भयभीत है,
    और बेरंगा पलाश /
पेड़ों का कटना निश्चित है ,दहशत है अब डाली में /
दीपक का संघर्ष व्यर्थ है ,इस बेनूर दीवाली में //
छदम आचरण छदम आवरण ,
और छदम व्यवहार /
सत्ताधारी की पौ बारह 
जनता है लाचार /
राजनीति तब्दील हो गई एक भयंकर गाली में /
दीपक का संघर्ष व्यर्थ है इस बेनूर .................
      संशय के बादल छायें है ,
      दबी- दबी यह चर्चा है /
      आमदनी तो सीमित है ,
      और लम्बा चौड़ा खर्चा है //
कैसे ये त्यौहार मनेगा बोलो तो तंगहाली में,
दीपक का संघर्ष व्यर्थ है इस बेनूर ........... 
              शिवा मोहंती पिथोरा 

Friday, 21 October 2011

हिंसा को बेनूर करे दीवाली में ,
राग-द्वेष सब दूर करे दीवाली में /
उजियारे की खातिर एक -एक दीप जलाकर ,
दर्प तिमिर का चूर  करे दीवाली में /
                   शिवा  मोहंती पिथोरा 

Wednesday, 19 October 2011

छत्तीसगढ़ के बालोद में आयोजित नेत्र शिविर में डाक्टरों की लापरवाही एवं अमानवीयता के चलते आँखों  का
आपरेशन करवाने वाले 3 मरीजो की मौत हो गई और लगभग १५ मरीजो ने अपने आँखों की रौशनी पूरी तरह 
खो दी / यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण भी है और मानवता को शर्मसार करने वाला भी/ चिकित्सको के कुशल एवं दक्ष 
हाथो से नेत्र-ज्योति पा लेने का सपना संजोये लोगो को क्या मालूम कि दरअसल वो क्रूर एवं जालिम हाथ थे /
प्रशासनिक स्तर पर जाँच ,दोषियों पर कार्यवाही जैसे खानापूर्ति प्रारंभ तो कर दी गई है किन्तु उन संवेदन -
हीन डाक्टरों पर सख्त कार्यवाही अनिवार्य रूप से कि जाये ताकि भविष्य में इस तरह कि अमानवीय घटनाओ 
कि पुनरावृत्ति ना हो 
                                शिवा मोहंती पिथोरा 

Tuesday, 18 October 2011

baba ramdev

योग से सुन्दर तन लायेंगे बाबा रामदेव 
निश्छल कोमल मन लायेंगे बाबा रामदेव 
अब तो यारो मिट जाएगी निर्धनता इस देश से 
स्विस-बैंक से धन लायेंगे बाबा रामदेव /

Monday, 17 October 2011

हिसार उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश की शर्मनाक पराजय आखिरकार
हो ही गई / शर्मनाक इसलिए कि उनकी जमानत जब्त हो गई / ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस कि इस दुर्गति 
का प्रमुख कारण टीम अन्ना द्वारा कांग्रेस के खिलाफ  किया गया प्रचार है / देश की अवाम ने फिर से यह साबित 
किया है कि उन्हें जनलोकपाल बिल चाहिए ही चाहिए / कांग्रेस के आला नेतृत्व को गंभीरता से इस बात पर 
विचार करना चाहिए कि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले है ,लिहाजा संसद के शीतकालीन 
सत्र में जनलोकपाल बिल पास करने के लिए ठोस एवं कारगर पहल करे ,अन्यथा अन्ना का भूत उनके पीछे 
पड़ा ही रहेगा / 
                      शिवा मोहंती पिथोरा     

Sunday, 16 October 2011

आरंग से सराईपाली तक एन .एच .५३ के खस्ता-हाल पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का इन दिनों लगातार बयान आ रहा है कि अडवाणी जी के रथयात्रा के पूर्व सड़क को दुरुस्त कर लिया जायेगा / यह आम जनता को आहत करने वाला बयान है / इस लिहाज से कि पिछले ३ महीनो से अंचल की जनता लगातार इस सम्बन्ध में शासन-प्रशासन का ध्यान आक्रिस्ट करा रही है /सराईपाली बंद जैसे आयोजन भी वंहा के नागरिक परेशान होकर कर चुके है / तब विभाग के आला अफसर ने फंड न होने का हवाला देकर मार्ग दुरुस्त करने में असमर्थता व्यक्त की थी /लेकिन अडवाणी जी की रथयात्रा के मद्दे नजर पूरे प्रशासन का चौकस हो जाना यह साबित करता की उक्त अधिकारी का  फंड के अभाव का रोना रोना जनता के साथ छल था और शासन में भी उस सड़क को बनाने की संवेदनशीलता नहीं थी / लोकतंत्र में जनभावनाओ को सर्वोपरी मानने का दावा कितना खोखला है इसका जीता जागता मिसाल है ''एन.एच .५३''/    बहरहाल रथयात्रा के लिए अंचलवासियो की तरफ से अडवाणी जी का आभार ................
                                                                          शिवा मोहंती पिथोरा  
    

Friday, 14 October 2011

N H 53.................

नेता जी की तनी है भौहें ,
परसेंटेज है कम ,
जाँच हुई तो पोल खुलेगी ,
अफसर को है गम /
डामर अल्पसंख्यक हो गया ,गिट्टी-मुरम में तनातनी है 
कितनी घटिया सड़क बनी है .............
गड्ढे और गेटर के इसमे ,
जगह-जगह पैबंद 
अब तो पगडण्डी में चलना 
करते लोग पसंद 
राहगीरों को लगती ऐसे जैसे कोई नागफनी है 
कितनी घटिया सड़क बनी है ...............
रश्ते पर हिचकोले खाएं 
धुल युक्त हो गयी फिजायें 
मैना [विमान] है सरकार की खातिर 
जनता चाहे भाड़ में जाये 
जनता के अधिकारों पर ,यह सरकारी राहजनी है 
कितनी घटिया सड़क बनी है ............
पथ की चिंता नहीं किसी को ,
रथ की चिंता है ,
अब तो पूरा अमला एक-एक 
दिन को गिनता है 
महारथी रथ में आएंगे ,गर्दन पर तलवार तनी है 
कितनी घटिया सड़क बनी है ...........
इसके बनने का भी यारो 
एक अलग ही किस्सा है 
अफसर से लेकर मंत्री तक 
सबका इसमे हिस्सा है 
शेर के खूनी पंजे में घायल जैसे एक हिरनी है 
कितनी घटिया सड़क बनी है ..........

Thursday, 13 October 2011

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एवं टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य प्रशांत  भूषण के केबिन में घुसकर मार-पीट की 
घटना निंदनीय है /किसी बात पर असहमति अपनी जगह सही है ,लेकिन इस तरह कानून को अपने हाथ में लेना असंवैधानिक भी है और गुंडा-गर्दी भी/भगतसिंह क्रांति-सेना के सदस्यों का यह व्यवहार भर्त्सना योग्य है /बहरहाल इसके दूसरे पहलू पर गौर करना भी जरूरी है / हमारे देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी है ,लेकिन राष्ट्रीय भावना से जुड़ा कोई मसला हो तो उस पर विपरीत टिपण्णी करना बुद्धिमानी नहीं है/ कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है यह हमारे देश की जन-जन की भावना है /अतः इसे भारत से अलग करने की अभिव्यक्ति प्रशांत-भूषण के 
साथ घटी घटना को आमंत्रण देने जैसा ही है /दोनों पक्षों  को इस और ध्यान देना देश की एकता और अखंडता के लिए लाजिम होगा / 

Tuesday, 11 October 2011

शरद -पूर्णिमा की हार्दिक बधाई .......
''नैतिकता और मानवता कभी न हो कमजोर 
स्वाति की एक बूंद की खातिर तरसे न चकोर 
आस्थाओं का खीर पकाकर तुमसे करे गुहार 
शरद-पर्व पर रस बरसा दो भगवन चारो ओर ''
                                   
                                           शिवा मोहंती 

Monday, 10 October 2011

गजल  को संजीदगी से पसंद करने वालो  ने अपनी तन्हाई का एक साथी खो  दिया.
जगजीत सिंग संगीत के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है .उनका असामयिक निधन 
संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति  है.उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजली...............
   '' चिट्ठी   ना   कोई  सन्देश 
    जाने   वो   कौन  सा  देश  
    जहां   तुम   चले  गए   .......

Saturday, 8 October 2011

बस्तर के सीने में नश्तर गडा हुआ है यार 
पंजाब ,सिंध ,गुजरात ,मराठा सबके-सब लाचार 
ओबेरॉय और ताज जला दी दहशत-गर्दों ने 
डरा-डरा और सहमा-सहमा लगता क़ुतुब-मीनार 

Wednesday, 5 October 2011

सचमुच किसी मृगतृष्णा के समान ही है ' दशहरे  में रावण के पुतले का जलना ' 
हमें लगता है /असत्य पे सत्य की जीत हो गई / बुराइयों का अंत हो गया /
लेकिन ,दुसरे ही दिन  सदभावनाओं से  जब हमारा  स्वार्थ फिर से  बड़ा हो 
जाता है /
एक नया रावण हमारे सामने दुबारा  खड़ा  हो जाता है 
                                                                            shiva mohanti
                                                                     shiva.pithora@gmail.com
                                                                      09425521327

Tuesday, 4 October 2011

आस्थाए हो रही है है खंडित माता जगदम्बे 
सत्य व्यथित है और है दण्डित माता जगदम्बे
अब तो काली बनकर तुमको आना ही होगा 
महिसासुर है महिमामंडित  माता जगदम्बे