Monday, 17 October 2011

हिसार उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश की शर्मनाक पराजय आखिरकार
हो ही गई / शर्मनाक इसलिए कि उनकी जमानत जब्त हो गई / ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस कि इस दुर्गति 
का प्रमुख कारण टीम अन्ना द्वारा कांग्रेस के खिलाफ  किया गया प्रचार है / देश की अवाम ने फिर से यह साबित 
किया है कि उन्हें जनलोकपाल बिल चाहिए ही चाहिए / कांग्रेस के आला नेतृत्व को गंभीरता से इस बात पर 
विचार करना चाहिए कि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले है ,लिहाजा संसद के शीतकालीन 
सत्र में जनलोकपाल बिल पास करने के लिए ठोस एवं कारगर पहल करे ,अन्यथा अन्ना का भूत उनके पीछे 
पड़ा ही रहेगा / 
                      शिवा मोहंती पिथोरा     

No comments:

Post a Comment