Sunday, 16 October 2011

आरंग से सराईपाली तक एन .एच .५३ के खस्ता-हाल पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का इन दिनों लगातार बयान आ रहा है कि अडवाणी जी के रथयात्रा के पूर्व सड़क को दुरुस्त कर लिया जायेगा / यह आम जनता को आहत करने वाला बयान है / इस लिहाज से कि पिछले ३ महीनो से अंचल की जनता लगातार इस सम्बन्ध में शासन-प्रशासन का ध्यान आक्रिस्ट करा रही है /सराईपाली बंद जैसे आयोजन भी वंहा के नागरिक परेशान होकर कर चुके है / तब विभाग के आला अफसर ने फंड न होने का हवाला देकर मार्ग दुरुस्त करने में असमर्थता व्यक्त की थी /लेकिन अडवाणी जी की रथयात्रा के मद्दे नजर पूरे प्रशासन का चौकस हो जाना यह साबित करता की उक्त अधिकारी का  फंड के अभाव का रोना रोना जनता के साथ छल था और शासन में भी उस सड़क को बनाने की संवेदनशीलता नहीं थी / लोकतंत्र में जनभावनाओ को सर्वोपरी मानने का दावा कितना खोखला है इसका जीता जागता मिसाल है ''एन.एच .५३''/    बहरहाल रथयात्रा के लिए अंचलवासियो की तरफ से अडवाणी जी का आभार ................
                                                                          शिवा मोहंती पिथोरा  
    

No comments:

Post a Comment