रोज हो रही बस्तर में बमबारी है सरकार
बड़े शान से राज्य में उत्सव जारी है सरकार
जाने कितने बेघर हो गए /
कितने हुए अनाथ //
युवा पत्नि बिलख रही है /
छुट गया है साथ //
उधर है मातम ,इधर राग-दरबारी है सरकार
बड़े शान से राज्य में उत्सव जारी है सरकार
शिवा मोहंती पिथोरा
No comments:
Post a Comment