Tuesday, 20 December 2011

Shiva Mohanti
भ्रस्टाचार मिटा दो जड़ से भारत से हर हाल में
कृपा कीजिये कृपानिधान आने वाले साल में //
किनिमोझी और कलमाड़ी की करतूते है काली
चिदंबरम पूछे तिहाड़ में कमरा है क्या खाली
लाख टके का एक प्रश्न जो ढूंढ़ रहा है उत्तर
जब अपने ही हिंसक हो तो कौन करे रखवाली
कोई निशानी छोड़ ना जाये फिर पवार के गाल में /
भ्रस्टाचार मिटा दो जड़ से भारत से हर हाल में //
मनमोहन जी आप तो अक्सर हो जाते है मौन
तुम्ही बताओ इस संकट को टाले आखिर कौन
अर्थ के ज्ञानी की नादानी झेल रहे है लोग
केवल सत्ता इस्ट हो गया जनता हो गयी गौण
जल बिन मछली जैसी जनता महंगाई के जाल में /
भ्रस्टाचार मिटा दो जड़ से भारत से हर हाल में //
एक अकेले के अनशन में जुट गया सारा देश
विद्रोही तेवर लेकर के उग्र हुआ परिवेश
चोर की दाढ़ी में तिनका सच हो जाता है
लोकपाल से जब डर जाता है खादी गणवेश
ताल ठोक रहे है अन्ना देखो छिहत्तर साल में /
भ्रस्टाचार मिटा दो जड़ से भारत से हर हाल में //
शिवा मोहंती

No comments:

Post a Comment