Shiva Mohanti
गांधीजी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया था
कोई एक गाल में थप्पड़ मारे तो उसे दुसरा दिखाया था
अब तो गांधीवादी भी पथभ्रष्ट हो गए है
सत्य अहिंसा के सारे सिद्धांत नष्ट हो गए है
हिंसा और अनैतिकता की चल रही है पुरवाई
इसीलिए आप लगे रहो मुन्ना भाई .................
गांधीजी ने कम कपडे पहन कर दी थी मितव्ययिता की मिसाल
आधुनिक महिलाओं ने वस्त्र उतार करकर दिया सभ्यता का बुरा हाल
महिलाओं की शर्मोहया खो रही है ,संस्कृति लज्जित हो रही है
फैशन की आड़ में हो रही है नंगाई
इसीलिए आप लगे रहो मुन्ना भाई ..............
गांधीजी मुझे लगता है अभी भी आप, लोगों की यादों में रहते है
तभी तो लोग मज़बूरी का दूसरा नाम ,महात्मा गाँधी कहते है
गांधीजी आपके सपनो के अनुरूप देश ढल नहीं बना हम शर्मिन्दा है
क्युकि आज भी ढेर सारे नाथूराम इस देश में ज़िंदा है
भर्ष्टाचार और सत्ता की हो रही है सगाई
इसीलिए आप लगे रहो मुन्ना भाई .........
गाँधीजी आपने नमक की खातिर दांडी तक पैदल चला था
तब जाकर इस देश में वो काला कानून नमक से टला था
आज देश में नमक तो है पर नमकहलाल बहुत कम है
जिस सांप ने हमें डसा वो हमारे ही आस्तीन में पला था
सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है देश में महंगाई
इसीलिए आप लगे रहो मुन्ना भाई .............
No comments:
Post a Comment